फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निशुल्क कुकिंग क्लास का शुभारंभ, हलवा बनाना सिखाया

Sun, 10 Dec 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। महिलाओं के लिए समर्पित संस्था विमेंस एरा फाऊंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को निशुल्क कुकिंग क्लास का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि उषा बराड़ रहीं। अध्यक्षता फाउंडर अध्यक्ष गीतांजलि कंसल ने की। गीतांजलि कंसल ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस कुकिंग क्लास में करीब 20 लड़कियों ने प्रवेश लिया। कक्षा के पहले दिन शिक्षिका पूनम कंसल ने लड़कियों को दूध के हलवा बनाना सिखाया। मुख्यातिथि ऊषा बराड़ ने कहा कि जीवन में पाक कला का विशेष महत्व है। खाना पकाने से रचनात्मकता व कौशल की क्षमता बढ़ती है। इस अवसर पर पूनम कंसल, मोनिका शर्मा, रिम्मी, निशा व सुदेश मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें