फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दी जाएगी फ्री कोचिंग

विज्ञापन
पैसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की तरफ से अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग देने की योजना बनाई है। अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग ने इसका जिम्मा आर्य एजुकेशन सोसायटी के हुडा ग्राउंड में स्थित इंडिया इंस्टीट्यूट को दिया है। आर्य एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन जितेेंद्र चहल ने बताया कि शुरुआत में सरकार की योजना के मुताबिक अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को बैंक पीओ की फ्री कोचिंग दी जाएगी। फिलहाल बैंकों की तरफ से प्रोबेशनरी आफिसर (पीओ) पद के लिए आवेदन मांगे गए है और उनकी अंतिम तिथि छह सितंबर निर्धारित की गई। सरकार की इस योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को इंडिया इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों को फ्री कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग वहीं विद्यार्थी ले पाएंगे, जिन्होंने बैंक पीओ के लिए आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि संस्था की तरफ से विद्यार्थियों की फार्म भरने की सुविधा भी फ्री दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें