28जेएनडी25: स्वास्थ्य जांच करते हुए डॉ। स्रोत विभाग
नरवाना। श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति रजि. की ओर से रविवार को जयराम अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। यह कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चला। इसमें 87 मरीजों ने कान, नाक और गले संबंधी रोगों की जांच करवाई। संस्था संयोजक विनोद मंगला और प्रधान कैलाश सिंगला ने बताया कि कैंप का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और रोगों के प्रति जागरूक करना है। मरीजों की जांच एमबीबीएस, एमएस विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद जांगड़ा की ओर से की गई। इसके अतिरिक्त डॉ. भूषण कथूरिया व टीम, डॉ. दिशांत छाबड़ा, फिजिशियन डॉ. नरेंद्र और डॉ. रोबिन मदान ने भी अपनी सेवाएं दीं।