12जेएनडी35: सतपाल सिंगला को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए। संवाद
उचाना। गीता विद्या मंदिर उचाना मंडी के पास से देवभूमि बनभौरी भ्रामरी धाम के लिए मुफ्त बस सेवा को समाजसेवी सतपाल गोयल ने रवाना किया।
जय मां बनभौरी सेवा समिति ने मुफ्त बस सेवा देवभूमि बनभौरी के लिए शुरू की है। माह में एक बार बस बनभौरी के लिए जाती है। सतपाल सिंगला ने कहा कि उचाना से खाटू श्याम, मथुरा, सालासर के लिए बस जाती है। विकास मखंड ने कहा कि माता के भक्तों का पूरा सहयोग बस सेवा की जो शुरुआत की गई है उसको लेकर मिल रहा है। इस अवसर पर कौशल बंसल, नरेश बंसल, राजेंद्र, अशोक पुजारी, विक्की, अशोक जैन मौजूद रहे।