फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर क्रेडिट कार्ड से 80 हजार की खरीदारी की, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने धोखाधड़ी करके क्रेडिट कार्ड से 80 हजार रुपये की खरीददारी करने पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सफीदों पुलिस को दी शिकायत में वार्ड छह निवासी राजेश कुमार ने कहा कि उसके पास आईसीआईसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। सात दिसंबर को गूगल से सर्च करके बैंक के कस्टमर केयर का नंबर निकालकर क्रेडिट कार्ड के बिल के बारे में बात की। इसके बाद आरोपी ने उसके नंबर पर कॉल करके उसके क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद आरोपी ने उसके क्रेडिट कार्ड से सात दिसंबर को तीन बार में कुल एक लाख रुपये की शॉपिंग कर ली। इसमें से 20 हजार रुपये उसके वापस आ गए। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें