फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रिश्तेदार बताकर ठगे 5.90 लाख रुपये

Thu, 30 Mar 2023 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। साइबर ठगों ने खुद को कनाडा में रिश्तेदार बताकर एक व्यक्ति से 5.90 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने मां को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती होने की बात बताकर वारदात को अंजाम दिया। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

नरवाना सदर थाना क्षेत्र के गांव सैंथली निवासी जसविंदर ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 दिसंबर 2022 को उसके फोन पर कनाडा के कोड नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले कहा कि वह कनाडा से बोल रहा है और उनका रिश्तेदार है। उसका दोस्त दिल्ली अस्पताल में मौजूद है। उसकी मां दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। उसको रुपयों की अत्यंत जरूरत है। वहां पर तीन लाख 20 हजार रुपये भेज दीजिए, यह राशि जांच के बाद उनके खाते में डाल देगा। इस पर उसने अमित कुमार नामक व्यक्ति का खाता संख्या दे दी। इसके बाद पीड़ित ने कनाडा में रह रहे अपने रिश्तेदार इकबाल को जानकर दिए गए खाते में ढाई लाख रुपये की राशि दनौदा पीएनबी बैंक के माध्यम से भेज दी। इसके बाद उसी नंबर से फिर कॉल आई और 70 हजार रुपये फिर से डालने के लिए कहा तो उन्होंने वह राशि भी डाल दी। 28 दिसंबर 2022 को फिर से कॉल आई और दो लाख रुपये फिर से उसी खाते में डलवा दिए। इसके बाद अलग-अलग नंबरों से उसके पास कॉल आने लगी और रुपयों के लिए दबाव डालने लगा तो आरोपी ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। जांच अधिकारी एएसआई जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें