फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को मृतक दिखाकर लेती रही विधवा पेंशन

विज्ञापन
police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 गांव रोहड़ में पति के जिंदा होते हुए भी आठ साल से विधवा पेंशन लेने का मामला सामने आया है। इस दौरान आरोपी महिला ने सरकारी खजाने से एक लाख एक हजार रुपये की राशि पेंशन के तौर पर ली। मामला सामने आने पर जिला सामाज कल्याण अधिकारी ने इसकी जांच की। पुलिस ने जिला समाज कल्याण अधिकारी की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सरफराज खान ने सफीदों थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि गांव रोहड़ निवासी गुरमित कौर का पति टहल सिंह जिंदा है, लेकिन कई वर्ष से विधवा पेंशन लेकर सरकारी खजाने को चूना लगा रही है। जब विभाग की टीम ने जांच की तो पता चला कि महिला का पति जिंदा है, लेकिन आठ साल से विभाग को धोखे में रखकर पेंशन ले रही है। इस दौरान महिला ने एक लाख एक हजार रुपये की पेंशन ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी महिला गुरमीत कौर के खिलाफ अमानत में खयानत, धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें