फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विदेशी युवती बनकर 5.71 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Thu, 13 Mar 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। विदेशी बनकर एक युवती ने व्यक्ति से 5.71 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। सुंदरपुर गांव निवासी रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 फरवरी को उसके मैसेंजर पर डॉ. अस्टीन जाने के नाम से मैसेज आया। इसमें उसने खुद को ब्रिटेन में डेंटल सर्जन बताया और भारत आने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद व्हाट्सएप पर उनकी बात होने लगी। तीन मार्च को उसने अपनी एयर टिकट भेजी। इसके बाद इसी दिन एक फोन आया, जिसमें बताया कि वह एयरपोर्ट से बोल रही है और ब्रिटेन से एक महिला आई हुई है, लेकिन उसके पास दिल्ली आने के लिए भारतीय करेंसी नहीं है। इसके बाद उसने 41500 रुपये मांगे, जो उसने डाल दिए। इसके बाद एक सप्ताह के अंदर विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से उससे पांच लाख 71 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए गए। रविंद्र के अनुसार उसे अपने साथ हो रही धोखाधड़ी का उसे समय पता चला जब उसके पास बैंक वालों का फोन आया और उन्होंने बताया कि आपके साथ साइबर फ्रॉड हो रहा है। रविंद्र ने इस समय साइबर क्राइम के ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी एएसआई जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें