फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी तरीके से कृषि योग्य भूमि का लिखवा दिया पट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव अंटा में एक व्यक्ति की जमीन को उसके भतीजे ने फर्जी तरीके से 20 एकड़ जमीन का पट्टा दूसरे के नाम करवा दिया। पुलिस ने व्यक्ति के आरोपी भतीजे सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव अंटा निवासी सुखबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लंबे समय से पानीपत में रहता है और उसकी कृषि योग्य 20 एकड़ जमीन गांव में है। पिछले दिनों उसके भतीजे शैलेंद्र ने उसकी 20 एकड़ जमीन का फर्जी पट्टा तैयार करवाकर कुछ लोगों के नाम करवा दिया। जमीन को पांच साल के लिए पट्टे पर दिखाया गया और उसकी एवज में पांच लाख रुपये लिए गए। पट्टा को सफीदों के नोटरी पब्लिक कपूर सिंह ने वेरिफाइ किया है। इसके अलावा खेत में बने मकान का गेट को तोड़ डाला और चारपाई, कुर्सी व लोहे की पाइपों को भी चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उसके भतीजे शैलेंद्र, डॉ. प्रदीप, भूलन, गांव दीवाना निवासी मनोज, रामा कालोनी निवासी आशा राम, अमन, रमनदीप, गांव खेड़ा खेमावती निवासी राजीव, गांव अंटा निवासी इंद्र, मीना तथा नोटरी पब्लिक कपूर सिंह, टोडीखेड़ी निवासी सुनील के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें