फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चार वर्षीय बच्चे का अपहरण कर कुकर्म का प्रयास, एफआईआर दर्ज

Tue, 10 Mar 2026 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय नाबालिग लड़के का अपहरण कर कुकर्म करने का प्रयास करने के आरोप में गांव के ही व्यक्ति पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस संबंध में पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका चार वर्षीय भतीजा उसकी दादी के साथ छह मार्च को दोपहर के समय गांव की दुकान पर गया था। उसकी दादी आगे चल रही थी और तो नाबालिग बच्चा पीछे रह गया। गांव का ही एक आरोपी उसे उठाकर अपने घर ले गया और उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। कुछ देर बाद उसकी दादी वहां पहुंची तो आरोपी व्यक्ति नग्न अवस्था में था और उसके भतीजे का मुंह दबा रखा था। नाबालिग बच्चा रो रहा था। परिजन आरोपी के कब्जे से छुड़ाकर घर लाए तो बच्चा सहमा हुआ था। उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- विक्रम जोशन, थाना प्रभारी, जुलाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें