जींद। सीआईए स्टाफ ने चार टन बिजली तार चोरी के मामले में तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने निशानदेही पर कुल दो लाख रुपये बरामद किए हैं। महिलाओं की पहचान मीना, अनिता उर्फ गुलाबो और रीना निवासी बुढ़ा बाबा बस्ती के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने मीना से 65 हजार रुपये, अनिता उर्फ गुलाबो से 65 हजार रुपये और रीना से 70 हजार रुपये बरामद किए गए। तीनों से पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया गया। राजपुरा निवासी अनिल ने एफआईआर में बताया कि रामराय बस स्टैंड के पास स्थित उनके बिजली सामान के गोदाम से करीब चार टन सिल्वर बिजली तार चोरी हो गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। तीन महिला आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुकी हैं। संवाद