फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोक पर व्यक्ति से 4000 रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बैंक रोड पर बुधवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने चाकू की नोक पर एक व्यक्ति से चार हजार रुपये लूट लिए। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बैंक रोड निवासी ईश्वर चंद (50) ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ नवंबर की रात खाना खाने के बाद वह अपने जानकार मोहनलाल जैन और सरूति जैन के साथ घूमने के लिए गए थे। आठ नवंबर रात को भी वह तीनों घर से घूमने के लिए गए थे। रात साढ़े 11 बजे वे दोनों अपने-अपने घर चले गए। वह भी अपने घर जाने के लिए चल पड़े। जैसे ही वह घर जाने के लिए अपनी गली की तरफ मुड़े तो तो पीछे से एक बाइक आकर रूकी, जिस पर दो युवक सवार थे। उन्होंने रुकते ही उससे माचिस मांगी। उसने माचिस दे दी। उसके बाद कहा कि बीड़ी भी दे दो। उसके बाद वह जाने लगा तो एक युवक ने चाकू निकालकर उसके पेट पर लगा दिया और कहा कि जो कुछ भी है दे दो। फिर उसने अपनी जेब से निकालकर चार हजार रुपये उनको दे दिए। इसके बाद दोनों युवक बाइक पर सवार होकर भाग गए। जांच अधिकारी एएसआई रीना रानी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें