फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जैजैवंती गांव में सेल्समैन की हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। जैजैवंती गांव में शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है। इनमें एक टीम जींद सीआईए, एक टीम जुलाना सीआईए और दो टीमें जुलाना थाना पुलिस की है। जो आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

जैजैवंती गांव निवासी 35 वर्षीय आनंद शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता था। शनिवार रात जब वह ठेके के पास चारपाई पर सो रहा था तो जैजैवंती गांव निवासी विजय और दीपाशु उर्फ काली बाइक पर सवार होकर आए और शराब की मांग की। शराब नहीं देने पर दोनों आनंद के साथ मारपीट शुरू कर दी और दोनों आरोपी सेल्समैन को उठाकर गांव में ले आए। बाद में गांव के चौक पर अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन घायल आनंद को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए, जहां आनंद ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जुलाना थाना पुलिस ने मृतक आनंद के भाई अशोक की शिकायत पर विजय व दीपाशु उर्फ काली के खिलाफ हत्या, अपहरण का मामला दर्ज किया था।
जैजैवंती गांव में शराब ठेका सेल्समैन की हत्या करने के दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है। इनमें जींद सीआईए, जुलाना सीआईए और दो टीमें जुलाना थाना पुलिस की है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन मोर, थाना प्रभारी जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें