फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बीबीपुर स्कूल की चार खिलाड़ियों का रग्बी प्रतियोगिया में चयन

विज्ञापन
07जेएनडी09-राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बीबीपुर में मेधावी खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए स्टाफ स - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जींद। चार फरवरी को हिसार में सब जूनियर अंडर-15 रग्बी चयन प्रतियोगिता में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बीबीपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल के चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन हुआ। विद्यालय पहुंचने पर शिक्षा समिति के अध्यक्ष चंद्रभान, मुख्यध्यापक मुकेश व विद्यालय के डीपीई राजेंद्र सिंह ने मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। स्टाफ सदस्यों ने कहा कि मनु, आयुषी, रितु व रिधिमा 10 से 12 फरवरी को ग्वालियर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर समाजसेवी सुरेंद्र पंवार, शीलू पंवार, कपिल पंवार, दीपक शाहू, अजित शाहू व संदीप शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें