फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घर में घुसकर मारपीट, दो महिला सहित चार नामजद

Sun, 22 Sep 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जाजवान गांव में घर में घुसकर मारपीट करने पर सदर थाना पुलिस ने गांव की ही दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जाजवान गांव निवासी सहदेव ने बताया कि शनिवार को वह अपने मकान में था। इस दौरान गांव के रहने वाले अशोक, मनोज, कमलेश व सरोज उसके घर में घुस गए। मनोज और अशोक तेजधार हथियार से उन पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके भाई सचिन पर भी हमला किया। महिलाओं ने भी उसे नीचे गिराकर थप्पड़ और लात मारी। जब उन्होंने बचाव के लिए शोर मचाया तो आरोपी धमकी देेकर चले गए। सदर थाना पुलिस ने अशोक, मनोज, कमलेश व सरोज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें