फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हमला करने और जान से मारने की धमकी देने पर चार नामजद

Fri, 26 Apr 2024 04:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। साहनपुर गांव में तीन लोगों पर हमला कर घायल करने तथा जान से मारने की धमकी देने पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साहनपुर गांव निवासी बेबी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अप्रैल रात को वह अपने पति को दुकान पर खाना देने के लिए गई थी। दुकान के पड़ोस में ही गांव का नीरज अपनी घरवाली के साथ झगड़ा कर रहा था, जिस पर मैं व मेरा पति नीरज को समझाने लगे तो नीरज ने अपने हाथ में लिया डंडा मेरी कलाई पर मारा और मेरे पति को भी मारा। इसके बाद विक्की, प्रवीन व डिंपल निवासी साहनपुर भी मौका पर आ गए। इस दौरान वहीं पर मेरी जेठानी सुनीता भी थी। सभी ने जेठानी सुनीता व पति के साथ मारपीट की तथा डिंपल ने अपने हाथ में लिया डंडा सुनीता के मुंह पर मारा। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सफीदों थाना पुलिस ने बेबी की शिकायत पर विक्की, नीरज, प्रवीन तथा डिंपल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें