फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा देकर चार लाख ठगे

Wed, 18 Sep 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ग्रोएप पर ट्रेडिंग कर ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा देकर सिंगवाल गांव निवासी एक व्यक्ति से चार लाख रुपये ठगने के आरोप में साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में सिंगवाल गांव निवासी रामकेश ने बताया कि वह एक विभाग में सरकारी कर्मचारी है। उसने अप्रैल माह में ग्रो एप पर ट्रेडिंग शुरू की थी। इसके बाद जून 2024 में एक व्हाट्सएप पर एक ग्रुप में उसको जोड़ा गया। इसमें शामिल किसी व्यक्ति ने ट्रेडिंग के बारे में सभी के साथ मुझे भी निवेश के बारे सलाह दी। इसमें पहले एक लड़की ने उनको निवेश के बारे में बताया। इसके बाद जुलाई 2024 में उन्होंने वेल्थ प्लान के नाम से एक योजना शुरू की और उसको जीएसएम नामक ग्रुप में जोड़ दिया। इसमें अधिक से अधिक निवेश करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उनको एक निजी एप गाल्वेटेक्ट को एक लिंक से डाउनलोड करके निवेश के लिए कहा और निवेश में फायदा के रुपये निकालने के लिए जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कई बार में चार लाख रुपये निवेश कर दिए। जब उन्होंने अपनी राशि को वापस निकालने का प्रयास किया, तो नहीं निकली। उस दौरान उनको पता चला कि निवेश के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। साइबर थाना प्रभारी पीएसआई पूजा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें