09जेएनडी13: सीआरएसयू के चार स्वयंसेवक । स्रोत विवि
जींद। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन छह मार्च से 12 मार्च तक किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों से आए युवाओं के बीच आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक समन्वय और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना है। इसमें हिस्सा लेने के लिए चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के चार स्वयंसेवक रवाना हुए हैं। ये स्वयंसेवक शिविर के दौरान आयोजित सांस्कृतिक, सामाजिक, शैक्षणिक तथा राष्ट्रीय एकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेकर विश्वविद्यालय तथा प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। कुलपति प्रो. डॉ. राम पाल सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के ऐसे शिविर युवाओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।