फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ताश की आड़ में जुआ खेलते 4 काबू, 2860 रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जींद-संगरूर नेशनल हाईवे स्थित एक होटल पर ताश की आड़ में जुआ खेलते चार लोगों को उचाना थाना पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से 2860 रुपये बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अलीपुरा गांव निवासी शीलू, दीपक, लाखन और राकेश के तौर पर हुई है। उचाना थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उचाना थाना पुलिस को 31 दिसंबर देर शाम सूचना मिली थी कि जींद-संगरूर नेशनल हाईवे पर खरकभूरा गांव में एक होटल के पास चार लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मौके पर चार लोग जुआ खेलते मिले। पुलिस ने चारों को पकड़ लिया और उनकी तलाशी लेने पर ताश और 2960 रुपये बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान अलीपुरा गांव निवासी शीलू, दीपक, लाखन और राकेश के तौर पर बताई। जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र ने बताया कि पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें