13जेएनडी25-पुलिस की गिरफ्त में मोटरसाइकिल चोरी के चार आरोपी। स्रोत पुलिस
नरवाना। शहर थाना पुलिस ने चोरी की आठ मोटरसाइकिल सहित पंजाब के पटियाला के दुग्गल खुर्द निवासी वकील सिंह, हरनेक सिंह उर्फ रिंकू, निशान सिंह उर्फ वारिस व पटियाला निवासी विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से वाहन चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। थाना शहर नरवाना के प्रबंधक निरीक्षक ईश्वर सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को नेहरू पार्क से बाइक चोरी की शिकायत मिली थी। इस पर मामला दर्ज कर लिया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सूचना तंत्र सक्रिय किया और लगातार प्रयास करते हुए सूचना मिलने पर थाना लहरा जिला संगरूर पंजाब के एक मुकदमे में चोरी में शामिल चार आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत से पुलिस रिमांड हासिल करके चोरी की अन्य वारदात बारे गहनता से पूछताछ की जा रही है। संवाद