फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शराब पीकर हुड़दंग करने के चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Nov 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पुराने बस अड्डे पर शराब पीकर हुड़दंग करते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने चार युवकों को काबू किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में एचसी संजय ने बताया कि वह अपराधों की रोकथाम के लिए शहर के पुराने बस अड्डे की तरफ गश्त पर गए थे। इस दौरान देर रात को पुराने बस अड्डे के नजदीक चार युवक शराब पीकर ऊंची आवाज में गाली गलौज कर रहे थे। पुलिस ने युवकों से पूछताछ की तो उनकी पहचान सुलहेड़ा निवासी मोनु, मुआना निवासी हाल आबाद राम कालोनी निवासी सागर, निडानी निवासी हाल आबाद विजय नगर निवासी संदीप, न्यू कृष्णा कालोनी निवासी विजय विजय के रूप में हुई। पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें