फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवाना में कपड़ा व्यापारी से व्हाट्सएप कॉल कर 20 लाख की फिरौती मांगने के चार आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना के कपड़ा व्यापारी से व्हाट्सअप पर वॉयस कॉल भेज कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोपी चार किशोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें दो नौंवी कक्षा के तो दो दसवीं कक्षा के विद्यार्थी हैं। जिन्होंने सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों का रुतबा और लाइफ स्टाइल देखा तो कपड़ा कारोबारी से फिरौती वसूलने की साजिश रची। फिरौती राशि से आरोपियों ने हथियार तथा स्कॉर्पियो गाड़ी खरीद कर शिमला में रहने की योजना बनाई थी। इससे पूर्व योजना सिरे चढ़ती, चारों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। शहर थाना नरवाना पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

28 अगस्त को मॉडल टाउन निवासी कपड़ा व्यापारी गौतम जैन के मोबाइल पर कॉल तथा वॉयस मैसेज आया। जिसमें मैसेज भेजने वाले ने गौतम जैन से 20 लाख रुपये की डिमांड की। राशि न देने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। गौतम जैन की शिकायत पर जिला पुलिस एक्टिव हो गई और साइबर सेल की सहायता से कॉल करने वाले लोगों तक जा पहुंची और उन्हें काबू कर लिया। जिसमें से तीन आरोपी नाबालिग पाए गए, जबकि चौथे बालिग की पहचान गीता कॉलोनी समनीत के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दो किशोर नौंवी कक्षा के छात्र हैं जबकि एक दसवीं तथा समनीत दसवीं कक्षा के छात्र हैं। जिस छात्र का फोन धमकी देने में प्रयोग किया गया वह भी किशोर है। पुलिस ने पकड़े गए चारों आरोपियों में से तीन को जुनाइल बोर्ड के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें सुधार गृह भेज दिया गया, जबकि समनीत से पूछताछ की जा रही है।
एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि गुत्थी को सुलझाने के लिए सीआईए, सिटी थाना नरवाना तथा साइबर सेल की टीमें कार्य कर रही थी। जिन्होंने 36 घंटे में गुत्थी को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन नाबालिग हैं जबकि एक बालिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें