फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पूर्व प्राचार्या डॉ. दर्शना देवी होंगी बलबीर चंद गुप्ता शिक्षक सम्मान से सम्मानित

विज्ञापन
फोटो 3 नरवाना। पूर्व प्राचार्या डॉ. दर्शना देवी।
विज्ञापन
नरवाना। प्रख्यात शिक्षाविद स्वर्गीय बलबीर चंद गुप्ता की सातवीं पुण्यतिथि पर 12 जुलाई को आयोजित होने वाले स्मृति समारोह में कन्या गुरुकुल खरल की पूर्व प्राचार्या डॉ. दर्शना देवी को बलबीर चंद गुप्ता शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम मानव मित्र मंडल एवं प्रगतिशील समाज की ओर से शहर के एक निजी पैलेस में आयोजित होगा। मंडल सचिव नरेश वत्स ने बताया कि हर वर्ष पुण्यतिथि पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक को सम्मानित किया जाता है। डॉ. दर्शना देवी ने पिछड़े क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देकर कन्या गुरुकुल खरल को नई पहचान दिलाई। उनके नेतृत्व में संस्थान ने उल्लेखनीय प्रगति की और आज यह खानपुर विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय केंद्र बन चुका है। उनकी हजारों छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं। समारोह में शहर के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें