14जेएनडी38-कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के से मुलाकात करने पहुंचे पूर्व सांसद बृज
उचाना। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के से दिल्ली में मुलाकात की। प्रदेश में चल रही सदभाव यात्रा को लेकर विस्तार से जानकारी दी। मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदभाव यात्रा की तारीफ की। पिछले साल पांच अक्तूबर को नरवाना हलके के दनौदा गांव के ऐतिहासिक चबूतरे से सदभाव यात्रा शुरू हुई थी। अब तक यात्रा 85 हलकों में जा चुकी है। तीन हजार से अधिक किलोमीटर बृजेंद्र सिंह अपने साथियों के साथ पैदल चल चुके है। गुरुग्राम में यात्रा के अंतिम चरण में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल हुए थे। यात्रा का समापन 23 मई को रोहतक हलके में होगा।