उचाना। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला 29 मार्च को पूरा दिन उचाना हलके के काब्रच्छा गांव में रहेंगे। यहां पर कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ग्रामीणों द्वारा आयोजित अलग-अलग 60 जगहों पर कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पूर्व डिप्टी सीएम के निजी सचिव एवं उचाना कार्यालय प्रभारी प्रो. जगदीश सिहाग ने बताया कि दुष्यंत चौटाला काब्रच्छा में कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को सुनने का काम करेंगे।
यहां-यहां जाएंगे दुष्यंत
उन्होंने बताया कि रामकला, कृष्ण बलराज, ऋषिपाल, हरिकेश, अमरजीत, बलजीत, मनमोहन, धन्ना, रोहताश, चांदीराम, रामनिवास मिस्त्री, साधुराम, बलिंद्र, प्रवीण, मनोज, रमेश, जोरा, देवी प्रसन्न, अमित, इंद्र सिंह, सोनू, दयानंद, आजाद, विनोद, संदीप, राजा, राजेश, भीरा, संदीप, जसमेंद्र, सुरेंद्र, राकेश, राजेश, राजेंद्र, माला राम, सुशील, कपिल, सोनू शर्मा, जोगिंद्र, कुलदीप, राजबीर, रामनिवास, ईश्वर, कर्मबीर, राजेश धानक, ऋषिया, सतबीर, शीशन के यहांं आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पहुंचेंगे।