रोहतक। हरियाणा मेडिकल रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को एक निजी होटल में किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी में जगमोहन रोहिल्ला को अध्यक्ष, वरुण बजाज को उपाध्यक्ष, संदीप भल्ला को सचिव, सुनील चौहान को सह सचिव, विक्रम जाखड़ को सह सचिव, गुलशन को कोषाध्यक्ष, गौरव शर्मा को कार्यालय सचिव चुना गया। इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी से राजबीर सिंह, प्रमोद धतरवाल, शुलेंद्र मावलिया व अन्य उपस्थित रहे। संवाद