फोटो 2 नरवाना। पुतले तैयार कर रहे कारीगर। संवाद
नरवाना। ओल्ड कोर्ट रोड स्थित एसडी महिला महाविद्यालय परिसर में 20 अक्तूबर को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। यहां पहली बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। इसके लिए 35 फुट ऊंचा रावण और 30-30 फुट ऊंचे कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। श्री रामा भारतीय कला केंद्र के प्रधान भारत भूषण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में रामलीला के दस दिनों के चुनिंदा दृश्यों का मंचन किया जाएगा। समाजसेवी नरेश गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे। आयोजन में हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। भीड़ को व्यवस्थित रखने और सुरक्षा के लिए विशेष बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है।