फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों में पास की सुविधा के लिए विद्यार्थियों ने जड़ा कालेज गेट पर ताला

विज्ञापन
कॉलेज गेट को बंद करके नारेबाजी करते विद्यार्थी। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राज्य कमेटी के आह्वान पर बुधवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सुबह कॉलेज गेट पर ताला जड़कर धरना दिया। विद्यार्थियों ने सिटी और निजी बसों में बस पास की सुविधा लागू करने और शहर में कॉलेजों तक बस की सुविधा देने की मांग की। पुलिस ने पांच विद्यार्थियों को हिरासत में लिया जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने वीरवार को विद्यार्थियों की रोडवेज महाप्रबंधक, जिला परिवहन अधिकारी तथा नगराधीश से बात करवाने का आश्वासन दिया और कालेज के गेट खुलवाए।
विज्ञापन

एसएफआई के जिला सचिव अक्षय और राज्य उपाध्यक्ष दीपक बेरवाल ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय में हड़ताल की अध्यक्षता एसएफआई यूनिट की अध्यक्ष मधु और सचिव सावन ने की। महिला महाविद्यालय में हड़ताल की अध्यक्षता रीना व किस्मत ने की। कहा कि जिला प्रशासन ने हड़ताल को असफल बनाने का प्रयास किया और विद्यार्थियों को हिरासत में लिया। जिला प्रशासन ने कॉलेज प्रशासन पर दबाव बनाया और कॉलेज के जो विद्यार्थी हड़ताल पर थे, उनको कॉलेज से बाहर करने की धमकी दी गई। महिला कॉलेज के अंदर भी छात्राओं को रोका गया। इसके चलते महिला कॉलेज का मुख्य गेट दो बजे तक बंद रखा गया। एसएफआई ने कहा कि यह विद्यार्थियों के संवैधानिक अधिकारों का हनन है। विद्यार्थियों ने सभी शिक्षण संस्थाओं के बाहर बस रोकने, लड़कियों की तर्ज पर लड़कों के भी फ्री बस पास बनाने, सिटी व निजी बसों में बस पास लागू करने और सभी लोकल रूटों पर बस चलाने करने की मांग की।
बॉक्स
कुछ विद्यार्थी कॉलेज के बाहर हंगामा कर रहे थे। इनको हिरासत में लिया गया था। बाद में इनको छोड़ दिया गया। ये युवा माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे थे।-डॉ. सुनील कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें