28जेएनडी03-पांडू पिंडारा में आयोजित एनएसएस कैं प में विद्यार्थियों के साथ मौजूद स्टाफ सदस्य। स्
- फोटो : श्री गजेंद्र पब्लिक इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर निकलीं छात्राएं।
जींद। राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट की ओर से पांडू पिंडारा में आयोजित सात दिवसीय कैंप के छठे दिन की शुरुआत योगाभ्यास से की गई। योग प्रशिक्षक बिजेंद्र आर्य ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया। सुबह के सत्र में नारकोटिक्स विभाग से सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने शिरकत की और युवाओं को नशे से बचने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशे से पीड़ित कोई भी व्यक्ति नागरिक अस्पताल के रूम नंबर 27 में डॉक्टर से संपर्क कर सकता है। उसका इलाज निशुल्क किया जाएगा। साथ ही सोनिया ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में किसी भी प्रकार की मदद पुलिस हेल्पलाइन 112 से प्राप्त की जा सकती है। वहीं किसी भी प्रकार की साइबर ठगी से संबंधित शिकायत के लिए हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। दोपहर बाद के सत्र में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय से राष्ट्रीय सेवा योजना संयोजक डॉ. जितेंद्र कुमार ने देश के विकास निर्माण में एनएसएस स्वयंसेवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अमन नैन और अन्नू भी मौजूद रहे।