16जेएनडी21: उचाना मंडी में आई गेहूं। संवाद
उचाना। गेहूं की आवक निरंतर बढ़ रही है। प्रशासन ने खरीद को लेकर पुख्ता प्रबंध किए हैं। मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया निरंतर मंडी के अलावा परचेज सेंटरों पर जायजा ले रहे है। बात खरीद की करें तो खाद्य आपूर्ति विभाग नंबर वन पर है। मार्केट कमेटी सचिव ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग ने 199373 क्विंटल गेहूं खरीदा है। हैफेड ने 111131 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। छातर सब यार्ड में हैफेड ने 7140 क्विंटल, खाद्य आपूर्ति विभाग ने 33845 क्विंटल, घोघड़िया में खाद्य आपूर्ति विभाग ने 17512 क्विंटल, धनखड़ी में खाद्य आपूर्ति विभाग ने 925 क्विंटल, काब्रच्छा में वेयर हाउस ने 1266 क्विंटल गेहूं की खरीद की है।