फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गोद लिए गए 31 टीबी रोगियों को दी आहार किट

Fri, 22 Aug 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी01-नागरिक अस्पताल में टीबी रोगियों को आहार किट देते हुए राजकीय कॉलेज के स्टाफ सदस्य। स्
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय के स्टाफ ने प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत गोद लिए गए 31 टीबी रोगियों को नागरिक अस्पताल में आहार की तीसरी किट दी। प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य समाज सेवा में भी भागीदारी निभाना है। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता फैलाना हम सभी की जिम्मेदारी है। रोगियों को अपनी बीमारी से घबराना नहीं चाहिए बल्कि आत्मबल बनाए रखना चाहिए। महाविद्यालय समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों, जागरूकता रैलियों व जनहित कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। इस अवसर पर प्रो. लाभ सिंह, प्रो. संदीप, प्रो. नरेंद्र कुमार, प्रो. भगवानदास, प्रो. कमलजीत, कोमल देशवाल, अंकुर तंवर व नरेश भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें