फोटो 10जेएनडी06-संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए
- फोटो : archive
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य, आत्म-देखभाल और महिला सशक्तीकरण विषय पर कार्यशाला हुई। इसमें विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उपाय बताए गए। यह कार्यक्रम प्राचार्य सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में हुआ। गुरुग्राम स्थित द हैप्पी माइंड के मनोवैज्ञानिक एवं परामर्शदाता संदीप सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जीवन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. लाभ सिंह ने कहा कि सकारात्मक विचार और संतुलित जीवनशैली व्यक्ति को चुनौतियों का सामना करने की शक्ति देते हैं। इस मौके पर नोडल अधिकारी एवं मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम पूनम, डॉ. चंचल शर्मा, डॉ. निशा, डॉ. सविता दूहन, डॉ. ज्योति लाडवाल भी मौजूद रहे। संवाद