फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग उपभोक्ताओं को अक्तूबर के राशन में देगा बाजरा

विज्ञापन
18जेएनडी13: गांव आलनजोगी खेड़ा के राशन डिपो पर पहुंचा स्टाॅक। संवाद
विज्ञापन
जींद। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग इस बार अक्तूबर माह में उपभोक्ताओं को राशन में बाजरे का वितरण करेगा। इसके लिए एलोकेशन विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। इस बार सर्दी की शुरूआत के पहले महीने में ही विभाग ने उपभोक्ताओं के खाने में बदलाव करने का निर्णय लिया है। योजना के तहत एएवाई परिवार के राशन कार्ड पर दस किलोग्राम तो बीपीएल परिवार के प्रति सदस्य को दो-दो किलो बाजरा दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में विभाग के दो लाख 57 हजार से ज्यादा उपभोक्ता हैं। इनको यह राशन वितरित किया जाना है। इसके अलावा विभाग राशन में उपभोक्ताओं को गेहूं भी साथ ही वितरित करेगा। एएवाई परिवार को राशन कार्ड पर दस किलो बाजरे के अतिरिक्त 25 किलो गेहूं व बीपीएल परिवार के प्रति सदस्य को दो किलो बाजरे के अलावा तीन-तीन किलो गेहूं भी दिया जाएगा। इस बार विभाग के पास 16,403 क्विंटल बाजरा तो 35487 क्विंटल गेहूं भेजा जाएगा। इसकी एलोकेशन विभाग को भेजी जा चुकी है। विभाग ने जिले के सभी लगभग 560 राशन डिपो धारकों को अक्तूबर में बाजरा वितरण के निर्देश दिए हैं। हर साल खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अपने उपभोक्ताओं को सर्दी में बाजरा वितरण करता है। इसका उद्देश्य है कि उपभोक्ताओं का स्वास्थ्य ठीक रहे। साल भर एक तरह का खाना उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए बेहतर नहीं होता। स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए विभाग हर साल सर्दी के राशन में बदलाव करता है।

बाक्स

अक्तूबर में वितरित होगा बाजरा

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अक्तूबर माह में बाजरे का वितरण करेगा। इस बार मुख्यालय की तरफ से बाजरा वितरण के निर्देश मिले हैं। विभाग के पास 16,403 क्विंटल बाजरा तो 35,487 क्विंटल गेहूं पहुंचाई जाएगी। यह राशन डिपो के माध्यम से उपभोक्ताओं में वितरित करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश आर्य, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें