फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फ्लाइंग स्क्वॉड और स्टेटिक सर्विलांस टीमें सतर्कता से करें कार्य

Fri, 20 Sep 2024 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान फ्लाइंग स्क्वॉड और स्टेटिक सर्विलांस टीमों की अहम भूमिका होती हैै। यह टीमें आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायत से निपटारे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सभी टीमें सी-विजिल पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित अवधि 100 मिनट में निपटारा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

स्टेटिक सर्विलांस टीमें नाका लगाकर अनधिकृत शराब, धन व नशीले पदार्थों की आवाजाही की निगरानी पूरी सतर्कता के साथ करें। डीसी ने कहा कि फ्लाइंग स्क्वॉड टीमें गतिशील रहकर चुनाव रैलियों व जनसभाओं पर निगरानी रखती हैं। एसएसटी एक स्थान पर नाका लगाकर वाहनों की जांच करती है। चुनाव प्रचार में प्रयुक्त किए जा रहे वाहनों की संबंधित टीमें अनुमति चेक करें। यदि बिना अनुमति प्राप्त किए चुनाव प्रचार में वाहन प्रयोग किया जा रहा है तो उसे जब्त करें। यदि निजी संपत्ति पर चुनाव प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील से संबंधित चुनाव सामग्री लगाई गई है तो उसके लिए प्रत्याशी की अनुमति होनी चाहिए।

बॉक्स

50 हजार रुपये की नकदी मिलने पर देना होगा प्रमाण

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि एसएसटी में सिविल और पुलिस अधिकारियों के अलावा पुलिस बल के जवान तैनात हैं। एसएसटी नाका लगाते समय जिग जैग बैरिकेड अवश्य लगाएं। वाहन जांच की वीडियोग्राफी करवाई जाए। जब्त किए गए सामान के लिए फारमेट बनाया गया है। रात को एसएसटी के सदस्य उचित प्रकाश व्यवस्था करें तथा रिफ्लेक्टिव जैकेट भी पहनें। चुनाव के दौरान कोई भी व्यक्ति केवल 50 हजार रुपये तक नकदी लेकर चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें