फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निकासी न होने से शहर में बाढ़ जैसे हालात

Fri, 30 Aug 2024 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी15: बारिश के बाद धान फसल में खड़ा पानी। संवाद
विज्ञापन
उचाना। उपमंडल में वीरवार को हुई झमाझम बारिश से धान, कपास की फसल को फायदा होगा। शहर में पानी निकासी नहीं होने से बाढ़ जैसे हालात नजर आए। पानी से होकर ही वाहन चालकों, राहगीरों को गुजरना पड़ा। डाकघर रोड सहित विभिन्न बाजारों में जो आसपास गांव के दुकानदार है वो सुबह से बारिश शुरू होने से दुकानों पर नहीं आए। बाजारों में काफी दुकान बंद नजर आईं।
विज्ञापन

किसान राजपाल, रामसरूप, जगबीर ने कहा कि किसानों को बारिश का बड़ी बेसब्री से इंतजार था। सावन माह में बारिश कम होने से धान की फसल खराब होने लगी थी। अब कुछ दिनों से बूंदाबांदी हुई। वीरवार को सुबह तेज बारिश होने से फसलों को फायदा होगा। कुछ किसानों ने मक्का बोया था उनको जरूर नुकसान हुआ है, जो अब बारिश हुई है उससे फसलों में जो बीमारी आ रही थी वो खत्म होगी। फसलों को जो पानी की जरूरत थी वो कम होगी। अब जितनी बारिश हुई है वो फसलों के लिए सोने पर सुहागा का काम कर रही है। देर से ही सही बारिश होने से किसानों को कुछ राहत मिली है। फसल को बीमारियों से बचाने के लिए किसान महंगे कीटनाशक स्प्रे करने पर मजबूर हो रहे थे।

बारिश से शहर में बाढ़ जैसे हालात नजर आए। डाकघर रोड, रेलवे रोड, राजेंद्र कॉलोनी, पुरानी मंडी रोड पर दोपहर बाद तक पानी भरा हुआ था। लितानी रोड अंडरपास में एक-एक फीट भरा था। फाटक बंद होने से पैदल आने-जाने वालों को परेशानी हो रही थी। उचाना कलां मानव रहित फाटक की जगह बने अंडरपास में ज्यादा पानी होने के चलते वहां से वाहनों का आवागमन कम था।
विज्ञापन


सरोज, बाला, सुरेंद्र, मंजीत ने कहा कि लितानी रोड पर फाटक बंद होने के रेलवे ने बनाई दीवार से परेशानी हो रही है। अंडरपास में पानी भरने से कुछ देर के लिए पैदल आवागमन बंद हो गया। लितानी रोड पर जब तक फुटओवर ब्रिज नहीं बनेगा समस्या का समाधान नहीं होगा। शहर में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात थे। ऐसी कोई कॉलोनी, बाजार नहीं था जहां पानी नहीं भरा हो।
जन स्वास्थ्य विभाग एसडीओ सुनीता देवी ने कहा कि बारिश तेज होने से जलभराव हो गया था। पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध किए हुए है। कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. बलजीत लाठर ने कहा कि बारिश का फसलों को फायदा होगा।

29जेएनडी15: बारिश के बाद धान फसल में खड़ा पानी। संवाद

29जेएनडी15: बारिश के बाद धान फसल में खड़ा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें