फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ाना गांव में पांच युवकों ने शराब ठेके को लगाई आग

विज्ञापन
युवकों द्वारा मारपीट करने के बाद शराब ठेके में लगाई गई आग से जली हुई शराब की बोतलें। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पड़ाना गांव में मंगलवार रात में पांच युवकों ने शराब ठेकेदार की पिटाई करने के बाद ठेके में आग लगा दी। आग लगाने से ठेके में रखी सारी शराब जल गई। पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। शराब ठेकेदार शमलो कलां निवासी मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि मंगलवार की रात में पांच लोग शराब ठेके पर आए और कारिंदे के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद शराब ठेके में आग लगा दी। इससे पहले भी आरोपियों ने झगड़ा झगड़ा कर चुके हैं। शराब ठेकेदार ने तीन लोगों के नाम पुलिस को दिए हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें