जींद। सफीदों रोड स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोर पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अहिरका गांव निवासी धर्मवीर ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सफीदों रोड पर पावर टूल्स के नाम से दुकान चलाता है। 9 दिसंबर को वह दुकान पर आया तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो पांच हजार रुपये चोरी मिले। एएसआई जोगिंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद