जींद। हकीकत नगर में दुकान का ताला तोड़कर चोर पांच हजार रुपये, 15 बंडल तार व चार क्लैंप मीटर चोरी कर लिए। पुलिस को दी शिकायत में हकीकत नगर निवासी अश्वनी ने बताया कि मकान के नीचे उनकी दुकान है। रात को चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये, 15 बंडल तार व चार क्लैंप मीटर चोरी कर लिए। शहर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद