जींद। चंडीगढ़ से जयपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में उचाना स्टेशन पर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान सीट के नीचे से कच्ची शराब की पांच बोतल बरामद की हैं। जीआरपी ने शराब को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। शनिवार रात को चंडीगढ़ से जयपुर जाने वाली 09718 इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब सवा 11 बजे उचाना स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो पर आकर रुकी। तभी जीआरपी के जवान इंजन के साथ लगते जनरल बोगी में जांच कर रहे थे तो सीट के नीचे एक प्लास्टिक की कैन मिली, जिसमें कच्ची शराब थी। जांच करने पर कुल पांच बोलतें मिलीं। अधिकारी एएसआई राजेश ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।