फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिला से छेड़छाड़ और गर्भपात करवाने के आरोप में पांच नामजद

Sat, 23 Mar 2024 01:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एक कॉलोनी की रहने वाली महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित, मारपीट, छेड़छाड़ व गर्भपात करवाने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी पंजाब के डेराबस्सी निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। जब उसने विरोध किया तो उसके पति, सास, ससुर, ननद समेत पांच लोगों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि उससे ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और सभी ने मिलकर उसका गर्भपात करवाया। महिला थाना की जांच अधिकारी एएसआई सुमन ने महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें