सफीदों। गांगोली गांव में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने एक पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांगोली गांव निवासी दिलबाग पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 जून की शाम को उनके भाई राजेंद्र का भीमा की पत्नी बाला के साथ कूड़ा डालने को लेकर कहासुनी हो गई। उस दिन तो मामला निपट गया, लेकिन अगले दिन सुबह भीमा की पत्नी बाला उनके घर के सामने आकर गाली देने लगी। जब वह अपनी पत्नी रेखा और बेटी अंजलि के साथ घर से बाहर आया तो भीमा, संतराम, दीपक, बिजेंद्र व विजय भी आ गए। झगड़े की आवाज सुनकर उनका भाई राजेंद्र भी आ गया। जब उन्होंने विरोध किया तो उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाव के लिए शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने दिलबाग की शिकायत पर भीमा, संतराम, दीपक, बिजेंद्र व विजय को नामजद कर लिया है।