जींद। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने व गर्भपात करवाने के आरोप में गढ़ी थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में बिहार की रहने वाली महिला ने बताया कि वह मजदूरी के लिए गढ़ी थाना क्षेत्र में रहते हैं। उनके पास गढ़ी निवासी अजय का आना-जाना था। वह उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर टोहाना के एक होटल में ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कई बार अजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके कारण उनकी बेटी गर्भवती हो गई। कुछ दिन बाद उनकी बेटी के पेट में दर्द होने लगा। तबीयत बिगड़ी तो आरोपी ने उसको गलत तरीके से दवाई खिलाकर गर्भपात करवा दिया। इसके बाद उनकी बेटी ने घटना के बारे में उनको बताया। गढ़ी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अजय, उसकी मां दर्शना, दो भाइयों, पिता के खिलाफ प्रतिबंधित दवाई देकर गर्भपात करवाने, अपहरण करने, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।