03जेएनडी25: मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीण। संवाद
सफीदों। सिंघपुरा गांव में मंगलवार रात्रि में तीन स्थानों से पांच भैंस और दो कटड़ी चोरी हो गईं। पशुओं को चोर गाड़ी में लादकर ले गए हैं। पशुओं की चोरी की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मंगलवार देर रात को गांव की संतोष अपने पशुबाड़े में दो भैंस व एक कटड़ी, पड़ोसन बिमला दो भैंस व गुरदीप एक भैस व एक कटड़ी बांधकर सो गए थे। रात में चोरों ने उनके पशुबाड़ों से उनके पशु खोलकर गाड़ियों में लादकर ले गए। पशुओं के चोरी होने के बारे में उस समय पता चला जब पशुपालक सुबह पशुओं का दूध निकालने के लिए गए। चोरी की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। ग्रामीणों ने कहा कि चोरी की वारदात रात लगभग करीब 1 बजे की है। पशुपालकों का कहना था कि इस घटना में उनको लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का यह भी कहना था कि कल उनके गांव में कुछ पशुओं के खरीदार भी आए थे। हो सकता है उनके पशुओं की पहले से रेकी करके इस वारदात को अंजाम दिया गया हो। सफीदों थाना पुलिस ने महिला संतोष की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
03जेएनडी25: मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीण। संवाद