फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम से गाड़ी चोरी करने के आरोप में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम के सेक्टर-50 से फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई गाड़ी भी बरामद कर ली। गिरफ्तार किए आरोपियों में रोहतक जिले के गांव सुंदरपुर निवासी नवीन, भालौठ निवासी विजय व नवीन, भिवानी जिले के गांव बीरण निवासी सतीश व बच्ची शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गाड़ी को गुरुग्राम के सेक्टर-50 से चोरी की है। आरोपियों ने 35 दिन पहले गाड़ी को चोरी किया और गाड़ी की नंबर प्लेट बदल दी। फिलहाल पुलिस अन्य वारदातों के बारे में इनसे पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें