फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डीजे की दुकान का ताला तोड़कर पांच एम्पलीफायर चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ईंटल कलां गांव में सरकारी स्कूल के पास स्थित डीजे की दुकान का ताला तोड़कर चोर पांच एम्पलीफायर चोरी कर ले गए। सदर थाना पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी गोविंद ने पुलिस को बताया कि वह शादी व अन्य कार्यक्रमों में डीजे बजाने का काम करता है। 11 अक्तूबर को दुकान पर सारा सामान ठीक था। 15 अक्तूबर की सुबह दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा मिला और आठ में से पांच एम्पलीफायर गायब थे। उसने अपने स्तर पर सामान की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 18 अक्तूबर को पुलिस चौकी में शिकायत दी। सदर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें