फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद में शुरू हुआ पहला महिला अनाथ आश्रम

Sun, 03 Sep 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जींद में पहला महिला अनाथ आश्रम एवं वृद्धाश्रम शुरू हो गया है। यह आश्रम बेसहारा महिलाओं के लिए सहारा बनेगा। जन सेवा संस्थान रोहतक की जींद शाखा की ओर से रविवार को पहला महिला अनाथ आश्रम एवं वृद्धाश्रम रोहतक रोड पर गोपाल स्कूल के पास खोला गया है। इसका शुभारंभ संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी परमानंद महाराज, दिल्ली से निर्मल गर्ग, गोहाना से निर्मल गोयल व दिल्ली से सुमन बंसल ने किया।
आश्रम का शुभारंभ करने से पहले सुंदरकांड का पाठ किया गया। उसके बाद हवन किया गया। डाॅ. स्वामी परमानंद महाराज ने कहा कि जींद के आसपास इस प्रकार का कोई भी आश्रम नहीं था। जरूरत को देखते हुए यह आश्रम खोला जा गया है। यदि जींद व आसपास के क्षेत्र से कोई भी अनाथ और बेसहारा महिला आश्रम में आकर रहना चाहे तो रह सकती हैं। प्रधान प्रहलाद राय गर्ग, महासचिव अशोक गोयल ने बताया कि आज जहां महिला आश्रम खोला गया है वहीं एक पुरुष वृद्ध आश्रम जींद में हांसी रोड पर ईक्कस में भी बनाया हुआ है। जहां पर इस समय 110 से अधिक बेसहारा रह रहे हैं। इसके अतिरिक्त रोहतक में संस्थान द्वारा चार वृद्धाश्रम व अनाथ आश्रम पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग चलाए जा रहे हैं। जिसमें 700 से ज्यादा बेसहारा लोग रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ-साथ चरखी-दादरी में भी संस्थान की ओर से पुरुष वृद्धाश्रम व अनाथाश्रम चलाया जा रहा है, जिसमें 65 लोग रह रहे हैं। संस्थान द्वारा रोहतक में निशुल्क पब्लिक स्कूल भी चलाया जा रहा है जिसमें 740 बच्चे निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। रोहतक मेडिकल में संस्थान की ओर से निशुल्क भंडारा भी चलाया जाता है। इस अवसर पर इस अवसर पर जन जनसेवा संस्थान के प्रधान प्रहलाद राय गर्ग, महासचिव अशोक गोयल, संजय गर्ग, अनिल बंसल, विजय गर्ग, श्रीचंद जैन, रोशनलाल गोयल, जींद विकास संगठन के प्रधान राजकुमार गोयल, महेंद्र, सचिन जैन, हरिओम गोयल, विनोद गुप्ता, रोहतक से सतबीर, विजय गर्ग, रोहित जिंदल, रमेश जिंदल, तिलक गर्ग, पीसी जैन, बलराज गर्ग, सतपाल जैन, मुकेश गोयल, कृष्ण गोयल, दीपक गर्ग, महावीर शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें