फोटो 02जेएनडी23-रेडक्रॉस भवन में आयोजित ट्रेनिंग शिविर में मौजूद डॉ. राजेश भोला और अन्य। स्रोत
जींद। रेडक्रॉस भवन में बुधवार को फर्स्ट एड ट्रेनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला, जिला रेडक्रॉस सचिव रामजीलाल और डॉ. दिनेश मुख्य रूप से मौजूद रहे। डॉ. राजेश भोला ने कहा कि प्राथमिक उपचार की जानकारी हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। हादसे या आपात स्थिति में सही समय पर दी गई प्राथमिक चिकित्सा किसी की जान बचा सकती है। उन्होंने कहा कि अस्पताल पहुंचाने से पहले घायल की स्थिति बिगड़ने से रोकना और उसे आवश्यक सहायता देना ही प्राथमिक उपचार का उद्देश्य है। उन्होंने आगाह किया कि गलत तरीके से उपचार करने से नुकसान भी हो सकता है, इसलिए क्या करना है, इसके साथ क्या नहीं करना है, इसकी जानकारी भी जरूरी है। जिला रेडक्रॉस सचिव रामजीलाल ने कहा कि कार्यशाला छात्रों और शिक्षकों के लिए उपयोगी है। सही समय पर बरती गई सावधानी और प्राथमिक उपचार की जानकारी किसी की जान बचा सकती है। संवाद