फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहरड़ा में जीजा ने साले को मारी गोली

विज्ञापन
9 एमएम पिस्टल
विज्ञापन
 गांव मेरहड़ा में सोमवार देर शाम को घरेलू झगड़े के चलते जीजा ने अपने साले को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को उपचार के लिए जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। गोली मारने की सूचना पर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की नाकाबंदी करके गोली मारने के आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पुलिस के अनुसार गांव मेहरड़ा निवासी प्रदीप का उसके जीजा गांव पौली निवासी सोनू के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा है। सोमवार शाम को सोनू गांव मेहरड़ा में पहुंचा और घर पहुंचते ही प्रदीप पर गोली दाग दी। गोली प्रदीप के सिर में जा लगी। गोली मारते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में घटना की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने गोली लगने से घायल हुए प्रदीप को पीजीआई रोहतक में दाखिल करवाया है। जीजा और साले में किस बात को लेकर झगड़ा चल रहा था फिलहाल इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जुलाना थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें