फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायरों से तेल निकालने की फैक्टरी में भड़की आग, 7 गाडिय़ों ने पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद । झांझ कलां गांव के पास टायर से तेल निकालने की फैक्टरी में शनिवार की सुबह आग लग गई। फैक्टरी में जलते टायरों का धुआं चारों ओर फैल गया। फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने पहुंचकर लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये कीमत के पुराने टायर जल कर राख हो चुके थे। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार अलसुबह झांझ कलां के पास जींद-संगरूर नेशनल हाईवे के साथ बनी टायरों से तेल निकालने की फैक्टरी में आग लग गई। जलते हुए टायरों से निकला धुआं काफी दूर तक दिखाई दिया। धुएं से जींद-पटियाला मार्ग भी प्रभावित हुआ। घटना की सूचना पाकर फैक्टरी मालिक तथा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच और घटना की सूचना फ ायर ब्रिगेड को दी। शुरूआती तौर पर जींद से चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद सफीदों, उचाना तथा नरवाना से तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और बुलानी पड़ी। इसके बाद सात गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । तब तक लाखों रुपये कीमत के पुराने टायर जल कर राख हो चुके थे। फैक्टरी मालिक विनोद ने बताया कि दीपावली की छुट्टियों के कारण लेबर अपने घर गई हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि शॉट सर्किट के कारण फैक्टरी में आग लगी है। जिसमें उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

वर्जन
सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुला कर आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें