रात को बाजार में लगी आग को बुझाने के लिए जुटे लोग।
- फोटो : AMAR UJALA
तांगा चौक पर वीरवार रात नौ बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर दुकान के बाहर रखे गए तिरपाल में आग लग गई। दुकानदारों ने अपने स्तर पर आग को बुझाया। दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि आग लगने की सूचना बिजली निगम कार्यालय के शिकायत केंद्र पर की गई। इस दौरान किसी ने उनका फोन नहीं उठाया। उसके बाद फायर ब्रिगेड ऑफिस में भी फोन किया गया। फायर ब्रिगेेड की गाड़ी भी समय पर नहीं आ सकी। उन्होंने कहा कि अगर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका होता तो काई बड़ा हादसा हो सकता था।